पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीबी ने जेडीए के एक्सईएन के खिलाफ कमिशन लेने के आरोप में परिवाद दर्ज किया

एसीबी ने जेडीए के एक्सईएन के खिलाफ कमिशन लेने के आरोप में परिवाद दर्ज किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जयपुर
जेडीए में सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से ठेकेदारों द्वारा किए गए सिविल कार्यों का सत्यापन कराए बिना उनसे तीन फीसदी कमिशन लेकर भुगतान करने के मामले में एसीबी ने जोन-12 के एक्सईएन के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एडिशनल एसपी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल बिचून निवासी राजू चौधरी ने सितंबर माह में जोन 12 के एक्सईएन गिरधारीलाल अग्रवाल के खिलाफ शिकायत की है। चौधरी ने आरोप लगाया है कि जोन 12ए, 12बी और चौमू जोन का कार्यभार गिरधारीलाल अग्रवाल के पास है। चौमू इलाके में ठेकेदारों ने सड़क निर्माण और नालियों के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाई है। इससे सड़कें उखड़ने लगी और नालिया टूट गई है। परिवादी द्वारा जेडीए से सूचना के अधिकार के तहत मांगे दस्तावेजों के मुताबिक गिरधारी लाल अग्रवाल ने जोन 12ए में पिछले एक साल में ठेकेदारों को कई सिविल कार्यों के टेंडर दिए थे। ठेकेदारों ने काम पूरा कर दिया। लेकिन अग्रवाल ने सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता की मौका सत्यापन रिपोर्ट लिए बगैर ही ठेकेदारों को भुगतान करने के लिए फाइल को अप्रूवल दे दी। जबकि नियमानुसार अग्रवाल को ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों की एईएन और जेईएन से सत्यापन रिपोर्ट लेनी चाहिए थी।