पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोर्ट्रेट के बाद रियलिस्टिक टैटू का ट्रैंड

पोर्ट्रेट के बाद रियलिस्टिक टैटू का ट्रैंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(रियलिस्टिक टैटू की प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर। )
जयपुर। ट्राइबल, ट्रेडिशनल, कलर्ड और पोट्रेट टैटू के बाद शहर के यंगस्टर्स के बीच टैटू की एडवांस टैक्नोलॉजी में बनने वाले फोटो रियलिस्टिक टैटू का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी तक विदेशों में खासा प्रचलित रहे इस ट्रैंड को लेकर धीरे धीरे टू टीयर और थ्री टियर सिटीज में भी डिमांड बढ़ रही है। मेट्रो में तो इस टैटू बनाने के लिए विदेशी टैटू आर्टिस्ट को बुलाया जा रहा है। इसमें आप अपने पसंद की किसी भी तस्वीर को हूबहू आप के शरीर के किसी भी हिस्से पर डिजाइन कर करवा सकते है।
क्या रियलिस्टिक टैटू:
किसी भी फोटो या अन्य किसी भी चित्र का हूबहू पैटर्न हाथ या पैर पर डिजाइन करना रियलिस्टिक टैटू कहलाता हैं। इसमें फोटो की हर बारीकी को स्नैक कर हाथ पर वैसा ही ड्रॉ करना होता है। इसका लुक 3 डी इफेक्ट से भी ज्यादा अच्छा और रियल लुक नजर आता है। जयपुर के टैटू आर्टिस्ट का कहना है कि यह नए ट्रैंड जयपुर में भी जल्द ही नजर आएंगे। मां काली का छोटे साइज के रियलिस्टिक टैटू शहर में बन चुका हूं। इसे बनाने से पहले स्किन टाइप चेक किया जाता है। सूटेबल स्किन पर ही इसे बनाया जा सकता है वरना इस लुक प्रॉपर नहीं आ पाएगा।
लगते है 45 दिन से 6 महीने :
रियलिस्टिक टैटू में छोटे साइज को बनाने में जहां करीब 2 से 4 दिन का समय लग जाता है। वहीं बड़े टैटू को बनाने में करीब 45 से 6 महीने तक का समय लग जाता हैं। इसमें इनकी कीमत 35 हजार रुपए से शुरू होकर 2 लाख रुपए तक होती है।
यंगस्टर्स में क्रेज :
कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स में खास तौर पर टैटू बनवाने का बहुत क्रेज है। इसमें पैरेट्स नेम, रिली जन या फिर खुद के नाम को संस्कृत या उर्दू लैग्वेज में लिखवाना काफी पंसद किया जा रहा है। यंगस्टर्स के बढ़ते क्रेज की वजह से शहर के कई मॉल्स में टैटू स्टूडियो खुल रहे है।
आगे की स्‍लाइड्स में देखें - रियलिस्टिक टैटू की और अधिक तस्‍वीर।