जयपुर। शिप्रापथ इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश 20 मिनट में दो महिलाओं की चेन तोड़ ले गए। पुलिस ने पीड़ित लोगों की सूचना पर शहर में नाकाबंदी कराई लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे शिप्रापथ गायत्रीनगर में रहने वाली सुधा जैन सब्जी लेकर घर आई थी। गेट खोलने के दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो जने आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ले गए।
वहीं शिप्रापथ शांतिनगर में रहने वाली सुभाष अग्रवाल की पत्नी सुबह 11.50 के लगभग मंदिर से घर लौट रही थी। इस दौरान पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ले गए।
सूचना पर शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कंट्रोल रूम को सूचना देकर नाकाबंदी कराई। पुलिस ने पीडितों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।