पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने समझी सेना की कार्य प्रणाली

बच्चों ने समझी सेना की कार्य प्रणाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्‍टूडेंट्स मंगलवार को सेना व उसके योगदान के बारे में जानकारी हासिल की।)
जोधपुर। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल के पांच सौ विद्यार्थिर्यों के लिए मंगलवार को सुनहरा अवसर हाथ लगा। इन विद्यार्थिर्यों ने सेना के तीन अधिकारियों से मुलाकात की और भारतीय सेना व उसके योगदान के बारे में जानकारी हासिल की।
भारतीय थल सेना के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ाने के लिए सेना की ओर से इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। इसके जरिए सेना के समक्ष आने वाली चुनौतियों के साथ ही इसके कार्य और जीवन के बारे में बता रही है।
साथ ही युवाओं को यह बताया जा रहा है कि सेना के साथ जुड़ने से उनका गौरव कैसे बढ़ेगा।
अधिकारियों ने युवाओं को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने के विभिन्न तरीकों रेगुलर कमीशन, अल्प समय कमीशन के अलावा तकनीकी व मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के तरीकों से अवगत कराया।
बच्चों ने भी सेना के बारे में बहुत उत्साह दशार्या और जमकर सवाल पूछ अपनी जिज्ञासा शांत की। इस विद्यालय के शिक्षकों का कहना था कि सेना की ओर से समय-समय पर इस तरह के आयोजन होने चाहिए ताकि युवाओं में सेना भर्ती के प्रति रुझान बढ़ सके। सैन्य अधकिारियों का कहना है कि वे इस बात का पूरा प्रयास करेंगे िक इस तरह के आयोजन ज्यादा से ज्यादा संख्या में हो।
आगे की स्‍लाइड में देखिए और फोटोज।