पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

२२२

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के लिए एनालिस्ट कम प्रोग्रामर (उप निदेशक) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती राजस्थान विधि रचना (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम 1981 के तहत होगी।

रिक्तियां:
कुल 29 पद रिक्त हैं। इनमें से 4 पद एससी, 5 पद एसटी, 5 पद ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।
वेतनमान:
रनिंग पे बैंड 15600-39100 रुपए और ग्रेड पे 6600 रुपए प्रतिमाह।
उम्र:
अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2015 को 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चािहए। एससी, एसटी, ओबीसी विकलांगों को अधिकतम उम्र में सरकार प्रदत्त छूट मिलेगी।
योग्यता:
अभ्यर्थी के पास इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रोनिक एंड कम्युनिकेशन में बीटेक या बीई की डिग्री या एमसीए या एमबीए (आईटी) की डिग्री होनी चाहिए। उसके पास 3 साल का संबंधित कार्य का अनुभव होना चाहिए। उक्त पद के लिए हिंदी में कार्य करने की क्षमता होना जरूरी है। साथ ही राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया :
आयोग की वेबसाइट http://www.rpsc.rajasthan.gov.in या http://rpsconline.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इस वेबसाइट पर विज्ञापन को विस्तार से दिया गया है। परीक्षा शुल्क के बारे में जानने के लिए वेबसाइट को ही देखें। यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन करना चाहता है तो वह आवेदन पत्र की प्राप्ति की अंतिम तिथि के बाद 30 दिन के अंदर निर्धारित शुल्क देकर ऑनलाइन/ऑफलाइन संशोधन करवा सकता है। इस बारे में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट में दी गई है।
अंतिम तिथि :
ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण 31 दिसंबर 2014 रात्रि 12 बजे तक ही होगा।
चयन प्रक्रिया :
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा से होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक हासिल करने जरूरी हैं। एससी एसटी के लिए न्यूनतम 36 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। परीक्षा अजमेर में होगी। यदि आवेदन पत्रों की संख्या अधिक हुई तो परीक्षा स्थलों की संख्या बढ़ाई जा सकती है और दूसरे जिलों में इसके सेंटर खोले जा सकते हैं। परीक्षा की ितथि की घोषणा यथासमय की जाएगी। इसमें वस्तुनिष्ठ लिखित प्रश्न पूछे जाएंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही जारी किया जाएगा।
पूछताछ: ‌
इस संबंध में किसी प्रकार की पूछताछ या जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 0145-5151212 या 0145-5151200 पर संपर्क कर सकते हैं।