पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

३३३

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: ज्‍वैलर की हत्‍या के बाद आक्रोषित लोग।
जोधपुर। पाली शहर में मंगलवार रात ज्वैलरी व्यवसायी की हत्या के मामले में लोगों में रोष व्याप्त है। हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को पाली बन्द रखा गया। इसके समर्थन में जोधपुर में ज्वैलरी व्यवसाय से जुड़े कुछ लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे। पुलिस के आला अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्वर्णकार समाज के लोगों ने दोपहर दो बजे शव उठाया।
इससे पूर्व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भारी संख्या में एकत्र लोगों ने बांगड़ कॉलेज के निकट रास्ता जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने डंडे फटकार कर प्रदर्शनकारियों की तितरबितर कर दिया। दूसरी तरफ इस मामले में हत्यारे को पकड़ने के प्रयास में गोली लगने से घायल हुए दोनों युवकों की स्थित‍ि स्थिर बनी हुई है।

पाली शहर में प्रसिद्ध सोमनाथ महादेव मन्दिर के निकट िस्थत व्यस्त बाजार में मंगलवार रात मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों ने ज्वैलरी व्यवसायी दीपक सोनी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस दौरान हत्यारों को पकड़ने का प्रयास कर रहे दो युवकों पर भी भागते समय हत्यारों ने गोलियां दाग दी।
गोली लगने से घायल हुए बांगड़ कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह व उसका भाई ऋषिपाल सिंह का जोधपुर में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत िस्थर बनी हुई है। इस घटना के विरोध में बुधवार को पाली के अधिकांश प्रतिष्ठान बन्द रहे। दूसरी तरफ स्वर्णकार समाज के लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से मना कर दिया। जोधपुर रेंज के आईजी सुनील दत्त समेत आला अधिकारी पाली में स्वर्णकार समाज के लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में दत्त ने लोगों को आश्वासन दिया कि शाम तक हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके इस आश्वासन पर लोग शव उठाने को तैयार हो गए।
हालांकि पुलिस अभी तक हत्यारों का पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि लूट के इरादे से हत्या की गई है या इसके पीछे कुछ और कारण है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत के आधार पर पुलिस हत्यारों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।
जोधपुर में स्वर्णकार समाज ने बन्द रखे अपने प्रतिष्ठान
इस हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोधपुर के स्वर्णकार समाज में रोष व्याप्त है। घोड़ों का चौक, कबूतरों का चौक व सोनारों के बास िस्थत समाज के कुछ लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बन्द रख हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग का एक ज्ञापन पुलिस को सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में समाज के लोगों के प्रतिष्ठान के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ गश्त बढ़ाने की मांग की।
आगे देखें: घटनाक्रम की ओर अधिक तस्‍वीरें।