पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

४४४

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर)
जोधपुर। जैसलमेर रोड पर केतू गांव की सरहद में पुलिस ने मंगलवार देर रात नाकाबंदी तोड़ कर भाग रहे एक ट्रक से पचास लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की है। ट्रक पकड़ते ही चालक अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। ट्रक चुरू जिले के रहने वाले किसी व्यक्ति का बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक से सत्रह सौ पेटियां शराब जप्त की। इनकी मूल्य पचास लाख रुपए बताया जा रहा है।

जोधपुर जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ ग्रामीण पुलिस ने इन दिनों विशेष अभियान चला रखा है। इस अभियान के शुरू करने के बाद से पुलिस अब तक आठ ट्रक शराब पकड़ कर चुकी है। इस अभियान के तहत ग्रामीण पुलिस जिले में कई स्थानों पर नाकाबंदी कर विशेष जांच कर रही है।
शेरगढ़ क्षेत्र में ऐसी ही नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक नाकाबंदी तोड़ कर भाग गया। पुलिस ने पीछा कर केतू गांव की सरहद पर इस ट्रक को पकड़ा। पुलिस चालक को पकड़ती उससे पहले वह अंधेरे में भाग निकला।
ग्रामीण पुलिस ने बताया कि ट्रक से बरामद शराब की सत्रह सौ पेटियों पर पंजाब का माकार् लगा है। पुििलस गांड़ी में मिले कागज के आधार पर चुरू के रहने वाले इसके मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।