जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विधि एवं विधिक कार्य विभाग के लिए विधि रचनाकार के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती राजस्थान विधि रचना (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम 1981 के तहत होगी।
रिक्तियां:
कुल 8 पद रिक्त हैं। इनमें से 1 पद एसटी, 1 पद ओबीसी के लिए आरक्षित है। पदों की संख्या में वृद्धि भी का जा सकती है।
वेतनमान:
रनिंग पे-बैंड 9300-34800 रुपए और ग्रेड पे 4200 रुपए प्रतिमाह।
उम्र:
अभ्यर्थी की उम्र 1 जनवरी 2015 को 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चािहए। एससी, एसटी, ओबीसी विकलांगों को अधिकतम उम्र में सरकार प्रदत्त छूट मिलेगी।
योग्यता:
अभ्यर्थी के पास विधि की स्नातक डिग्री (एलएलबी) होनी चाहिए। बीए में उसके पास हिंदी अंग्रेजी या दोनों में से एक विषय ऐच्छिक तौर पर होना चाहिए। उक्त पद के लिए हिंदी में कार्य करने की क्षमता होना जरूरी है। साथ ही राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी आवश्यक है।
आवेदन प्रक्रिया :
आयोग की वेबसाइट http://www.rpsc.rajasthan.gov.in या http://rpsconline.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इस वेबसाइट पर विज्ञापन को विस्तार से दिया गया है। परीक्षा शुल्क के बारे में जानने के लिए वेबसाइट को ही देखें। यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार का संशोधन करना चाहता है तो वह आवेदन पत्र की प्राप्ति की अंतिम तिथि के बाद 30 दिन के अंदर निर्धारित शुल्क देकर ऑनलाइन/ऑफलाइन संशोधन करवा सकता है। इस बारे में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट में दी गई है।
अंतिम तिथि :
ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण 31 दिसंबर 2014 रात्रि 12 बजे तक ही होगा।
चयन प्रक्रिया :
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा से होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम अंक हासिल करने जरूरी हैं। परीक्षा अजमेर में होगी। यदि आवेदन पत्रों की संख्या अधिक हुई तो परीक्षा स्थलों की संख्या बढ़ाई जा सकती है और दूसरे जिलों में इसके सेंटर खोले जा सकते हैं। परीक्षा की तिथि की घोषणा यथासमय की जाएगी। इसमें वस्तुनिष्ठ लिखित प्रश्न पूछे जाएंगे। विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र ही जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा वर्णनात्मक होगी।
पूछताछ:
इस संबंध में किसी प्रकार की पूछताछ या जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 0145-5151212 या 0145-5151200 पर संपर्क कर सकते हैं।