पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एम्स से आगे निकला एसएमएस अस्पताल देश में सबसे अधिक ओपीडी वाला अस्पताल बनने जा रहा अस्पताल

एम्स से आगे निकला एसएमएस अस्पताल देश में सबसे अधिक ओपीडी वाला अस्पताल बनने जा रहा अस्पताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: एसएमएस अस्‍पताल)
जयपुर। राजधानी का सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल देश में सबसे अधिक मरीजों की संख्या वाला अस्पताल बनने जा रहा है। 9 दिसम्बर तक एसएमएस अस्पताल का आउटडोर 25.60 लाख से अधिक हो चुका है और इस माह के शेष दिनों में यह आंकडा 26 लाख को पार कर जाएगा। अभी तक देश में कोई भी ऐसा अस्पताल नहीं है, जिसमें एक वर्ष में इतने अधिक मरीज आए हों।
यहां तक कि दिल्ली के एम्स(AIIMS HOSPital DELHI) और चंडीगढ के पीजी हॉस्पिटल (Postgraduate Institute of Medical Education & Research) भी इस आंकड़े से काफी दूर हैं। जानकारी के अनुसारा एम्स में एक वर्ष में ओपीडी की संख्या 23 लाख तक ही पहुंच पाई है। जबकि पीजी में यह आंकडा 19 लाख तक ही है।
इंडोर मरीजों का आंकड़ा भी 1.70 करोड़ पहुंचा:
अाउटडोर के अलावा एसएमएस अस्पताल के इंडोर का आंकडा भी 1.70 करोड तक पहुंच चुका है। जानकारी के अनुसार यह आंकडा भी काफी अधिक है और किसी भी अन्य अस्पताल में इतने मरीज कभी भर्ती नहीं किए गए हैं।
ये दो कारण प्रमुख:
  1. निशुल्क दवा योजना का असर अधिक: प्रदेश में गहलोत सरकार की ओर से शुरू की गई निशुल्क दवा व जांच योजना के कारण ही अस्पताल में इतने अधिक मरीज आने लगे। साथ ही जांच में भी पैसा नहीं लगने के कारण न केवल प्रदेश भर के बल्कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली जैसे राज्यों से भी हजारों मरीज यहां आने लगे हैं।
  2. आसानी से बेहतर उपचार: प्रदेश के सबसे बडे एसएमएस अस्पताल में अनुभवी डॉक्टरों के तत्वावधान में बेहतर उपचार मिल जाता है। यहां सीनियर डॉक्टरों की देखरेख में मरीजों को काफी आसानी से बेहतर उपचार मिल जाता है।