पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्रियों को दयोदय एक्सप्रेस में मिलेंगी ६४ अधिक सीट

यात्रियों को दयोदय एक्सप्रेस में मिलेंगी ६४ अधिक सीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्‍मक फोटो।
जयपुर। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही वेटिंग लिस्ट भी कम नहीं हो रही है। अब रेलवे ने यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में 15 दिसम्बर से एक थर्ड एसी कोच की स्थाई बढोतरी की है।
इस ट्रेन में अजमेर से 15 दिसम्बर से व जबलपुर से 16 दिसम्बर से एक थर्ड एसी कोच की स्थाई बढोतरी की है। इस कोच के बढाए जाने से यात्रियों को 64 अधिक बर्थ मिल सकेंगी। गौरतलब है कि रेलवे इस वर्ष में 1351 अतिरिक्त कोच लगा चुका है। इन कोच के लगाए जाने से जहां यात्रियों को अधिक सीट मिली हैं, वहीं रेलवे के राजस्व में भी बढोतरी हुई है।