पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती रैली में शाहपुरा व फागी तहसील के अभ्यर्थियों की दौड़ व शारीरिक दक्षता परीक्षा

सेना भर्ती रैली में शाहपुरा व फागी तहसील के अभ्यर्थियों की दौड़ व शारीरिक दक्षता परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सेना भर्ती रैली में शामिल युवक।
जयपुर। आमेर कुंडा के सीआईएसएफ परिसर में हो रही सेना भर्ती रैली के दूसरे दिन सेना और प्रशासन की सख्‍ती के चलते अभ्‍यर्थियों में रोष की स्थित बनी हुई है। शक्‍ितवर्धक दवाइयों के इस्‍तेमाल की खबरों के बाद यहां टोकन देते समय ही अभ्‍यर्थियों के बैग्‍स की जांच की जा रही है, जिससे अभ्‍यर्थी नाराज है। उधर, कई युवकों ने बैग बाहर ही रखवाए जाने से सामान गुम होने की शिकायत भी की है।
उल्‍लेखनीय है कि मंगलवार को शुरू हुई इस सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवकाें के शक्तिवर्धक दवाओं के इस्‍तेमाल की आशंका जाहिर की गई थी। आयोजन स्‍थल के आसपास कई दवाओं की बरामदगी के बाद बुधवार को सेना और जिला प्रशासन ने मौके पर सतर्कता बढ़ा दी है। बुधवार को शाहपुरा व फागी तहसील के अभ्यर्थियों की दौड़ व शारीरिक दक्षता परीक्षा हो रही है। जिला प्रशासन व सेना के अधिकारी पूरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे है।
टोकन की जांच के दौरान हुआ विवाद:
भर्ती परिसर में प्रवेश के लिए जरुरी तहसीलदार के टोकन की जांच के दौरान बुधवार सुबह विवाद भी हुआ। अभ्यर्थियों ने बैग की जांच का विरोध किया। अभ्यर्थियों की दलील है कि बैंग बाहर ही रखवाए जा रहे है। इससे कई सामान गुम हो रहा है। कई युवकों ने मोबाइल गायब होने की भी बात कही है।
कलेक्‍टर ने दी हिदायत:
उल्‍लेखनीय है कि सेना भर्ती रैली में गुरुवार को जयपुर, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, चाकसू व कोटखावदा तहसील के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को टोकन व दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी है। इसके साथ ही शांतिपूर्वक तरीके से परिसर में रहने की भी हिदायत दी है।
सेना भर्ती रैली का कार्यक्रम :
दिनांकतहसीलटोकन का रंग
9 दिसम्बरदूदू, मौजमाबाद व बस्सीलाल व पीला
10 दिसम्बरसांभर व फागीसफेद व नीला
11 दिसम्बरजयपुर, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, चाकसू व कोटखावदासुनहरा, आसमानी व हरा
12 दिसम्बरविराटनगर एवं जमवारामगढ़ओलिव ग्रीन व सिल्वर
13 दिसम्बरकोटपूतलीओरेंज
14 दिसम्बरसांगानेर, चौमूं व आमेरवायलेट, भूरा व गुलाबी
16 दिसम्बरकोटपूतली तहसील
आगे देखें: सेना भर्ती रैली के अधिक फोटो।