जयपुर। पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा को बैचेनी होने और सीने में हल्के दर्द की शिकायत के बाद एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शर्मा को बैचेनी की शिकायत के बाद परिजन उन्हें गणगौरी अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने पर एसएमएस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें कार्डियक आईसीयू में भर्ती किया है।
फिलहाल सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं। लेकिन डॉक्टरों ने सावधानी रखते हुए उन्हें एक दिन और आईसीयू में ही रखने का निर्णय किया है।