जयपुर। रेलवे ने 2013-2014 में यातायात व कुल आय में काफी वृद्धि की है। मालभाडा और यात्री किराया बढाने से रेलवे ने करोडों रुपए की अधिक आय प्राप्त की है। पिछले वर्षों की तुलना में यह 5.24 प्रतिशत ज्यादा है।
जानकारी के अनुसार 2013 के अप्रेल से नवम्बर माह तक रेलवे ने 713 मिलियन टन माल ढोया। 2012 में यह 677.58 मिलियन टन था। इस प्रकार इस वर्ष यह 35.53 मिलियन टन अधिक रहा।
रेलवे को इससे काफी अधिक राजस्व की आय हुई है। इसके अलावा यात्री भाड़े में भी रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में काफी कमाई की है।
2013 के अप्रेल माह से 2014 के नवम्बर माह तक रेलवे ने 100622 करोड रुपए का आय प्राप्त की है। एक वर्ष पूर्व रेलवे ने 89341.26 करोड रुपए की आय प्राप्त की थी। इस प्रकार रेलवे इस वर्ष के पूरे होने से पहले ही 12.63 प्रतिशत अधिक आय प्राप्त कर चुका है। यानी कि 28510.24 करोड रुपए ज्यादा। अब रेलवे इस आय से रेलवे के हालात को सुधारने का प्रयास करेगी।
यह डवलपमेंट होगा
रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए आईटी विभाग को डवपल करेगा। ए-वन स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। रेलवे सुरक्षा बलों की एस्कार्टि्ंग भी बढ़ाई जाएगी। मशीनीकृत लांड्री लगाई जाएगी। ट्रेनों के डिब्बों में बायो टायलेट लगाए जाएंगे।