पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठवीं बोर्ड के जयपुर में बने १०६ केंद्र संग्रहण केंद्र, १५ तक जमा होंगे फॉर्म

आठवीं बोर्ड के जयपुर में बने १०६ केंद्र संग्रहण केंद्र, १५ तक जमा होंगे फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से भराए गए वैकल्पिक आठवीं बोर्ड परीक्षा के फॉर्मों के संग्रहण के लिए जयपुर में 106 केंद्र बनाए गए हैं। चार साल पहले 2009-10 में भी बोर्ड परीक्षा के दौरान यही संग्रहण केंद्र थे। इनको वापस अस्तित्व में लाया गया है। इस सत्र के बाद बोर्ड परीक्षा बंद हो गई थी। इस साल परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 दिसंबर थी।

डाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8वीं बोर्ड वैकल्पिक परीक्षा 2015 के संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम व द्वितीय ने जयपुर जिले में 106 संग्रहण केन्द्र बनाए हैं। सभी निजी और सरकारी स्कूल संचालक भरे हुए आवेदन पत्र अपने ब्लाक के निकटतम संग्रहण केन्द्र पर जमा कराए।
संग्रहण केन्द्रों के आदेश की प्रति सभी संग्रहण केन्द्रों पर भिजवा दी गई है। संग्रहण केन्द्रों से यह आवेदन फॉर्म 15 दिसंबर तक डाइट गोनेर में जमा होने हैं। संग्रहण केंद्र संचालकों को प्राप्त होने वाले फॉर्मों को परीक्षा केंद्र के अनुसार अलग अलग जमा कराने हैं। परीक्षा केंद्र वे होंगे, जहां बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 94133-33125 व 0141-2588168 पर संपर्क करें।