- Hindi News
- राज्य की 18 हजार वक्फ संपत्तियों का होगा भौतिक सत्यापन
राज्य की 18 हजार वक्फ संपत्तियों का होगा भौतिक सत्यापन
भास्कर न्यूज. जयपुर
प्रदेश में वक्फ बोर्ड की सभी चिन्हित 18 हजार 950 संपत्तियों का भौतिक सत्यापन होगा। सात हजार चिन्हित कब्रिस्तानों में 3 माह के भीतर बिजली व पानी के कनेक्शन कराए जाएंगे। वक्फ मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने अल्पसंख्यक मामलात विभाग को यह निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में वक्फ बोर्ड की 18,950 परिसंपत्तियां है। इनमें 5,668 मस्जिदें, 7003 कब्रिस्तान, 1010 दरगाह और 108 मुसाफिर खाने शामिल हैं। राठौड़ ने कब्रिस्तानों की चार दीवारी निर्माण के लिए स्वीकृत 3 करोड़ रुपए का राशि के निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वक्फ संपत्तियों की वीडियो रिकार्डिंग व जीआईएस मेपिंग कराने और विकास योग्य संपत्तियों की निशानदेही कर उनके विकास का वीजा दस्तावेज बनाने के भी निर्देश दिए है।