जयपुर। नगर निगम सीवर कनेक्शन के लिए वार्डों में कैंप का आयोजन कर रहा है। कैंप उन वार्डों में लगेगा, जहां सीवर लाइन डली हुई है, लेकिन कनेक्शन नहीं हुए हैं। बुधवार को कैंप का आयोजन आमेर जोन कागदीवाड़ा माउंट में लगाया गया। इसमें 88 वार्ड के लोग सीवर कनेक्शन करा सकते हैं।
निगम की अव्यवस्था केे कारण कैंप में लोगों को फीस जमा कराने के लिए एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। अधिकारी भी समय पर नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। गुरुवार को कैंप वार्ड 89 के लिए कृष्णा कॉलोनी पार्क में लगाया जाएगा।
इसके बाद शनिवार को कैंप वार्ड 90 के लोगों के लिए कैंप मानबाग तिराहा और वार्ड 91 का सोमवार को अग्निशमन केंद्र कुंडा आमेर में लगेगा।