पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारियों ने पार्किंग में लगाया भेदभाव का आरोप मेयर निर्मल नाहटा से मिले शहर के व्यापार

व्यापारियों ने पार्किंग में लगाया भेदभाव का आरोप मेयर निर्मल नाहटा से मिले शहर के व्यापार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शहर के व्यापारी बुधवार को मेयर निर्मल नाहटा से मिले। व्यापारियों ने शहर में हो रही अव्यवस्था से मेयर को अवगत कराया। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में अधिकतर रोड लाइटें बंद हैं। समय पर डिपो से कचरा नहीं उठ रहा। पार्किंग स्थलों पर पार्क किए गए वाहन ठेकेदारों की मिलीभगत से निर्धारित समय से ज्यादा समय तक खड़े रहते हैं। इस कारण ग्राहकों को वाहन पार्क करने में परेशानी आती है। इससे ग्राहकी पर प्रभाव पड़ रहा है।
व्यापारियों ने बताया कि रामगंज बाजार में लंबे समय से हाईमास्क लाइट बंद हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत करने के बाद भी नहीं सुधरी है। इस पर मेयर ने अधिकारियों को लाइट ठीक करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने जर्जर बरामदों को मरम्मत कराने, पेड-पौधे की छंटाई और बंद पड़े सुलभ शौचालयों को शुरू कराने की मांग की।