जयपुर। केन्द्र सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं मिशन निदेशक सी.के. मिश्रा ने राजस्थान में लिंगानुपात के बिगड़ते अनुपात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कन्या भ्रूण हत्या रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
इससे कन्या भ्रूण हत्या करने वाले व्यक्ति को सजा होने पर भविष्य में कोई ऐसा करने का दुस्साहस नहीं करें। मिश्रा ने बुधवार को स्वास्थ्य निदेशालय में मीडिया से बातचीत के दौरान दी।
राज्य सरकार की ओर से मातृ-मृत्यु दर को कम करने के लिए की जा रही सामाजिक समीक्षा की सराहना करने के साथ ही जिला अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने पर मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में दवाब को कम किया जा सके। इससे मरीज कई बार गंभीर बीमारी से वंचित रह जाते हैं। विभाग को चाहिए कि अपने पास के अस्पताल में आसानी से इलाज करा सकें।