जयपुर। मालवीय नगर में मंगलवार रात दो डेयरी बूथों में चोरी हो गई। घटना का पता बुधवार को लगा। इस संबंध में मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
मालवीय नगर निवासी गोवर्धन का आदर्श विद्या मंदिर के पास डेयरी बूथ है। बूथ के ताले तोड़ कर चोर नकदी चुरा ले गए। इसी प्रकार सेक्टर चार अंडरपास के नजदीक गंगवानी डेयरी के भी ताले तोडकर चोर डेयरी में रखे सामान और खुले रुपए चुरा ले गए। घटना का पता बुधवार सुबह लगा जब दोनों अपने अपने डेयरी बूथों को खोलने के लिए पहुंचे।