पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान में नसबंदी शिविरों के लिए होगी डेडिकेटेड मोबाइल टीम

राजस्थान में नसबंदी शिविरों के लिए होगी डेडिकेटेड मोबाइल टीम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। छत्तीसगढ़ में नसबंदी शिविर के दौरान महिलाओं की मौत के बाद राज्य ने सीख लेते हुए पहले से डेडिकेटेड मोबाइल टीम गठित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए नेशनल हैल्‍थ मिशन की ओर से वि‍भिन्‍न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांग कर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
उल्‍लेखनीय है कि नेशनल हैल्थ मिशन के अनुमोदित पीआईपी में संभाग स्तर पर परिवार कल्याण नसबंदी शिविरों के लिए गठित मोबाइल टीम में निजी क्षेत्र के सर्जन, गायनेकोलॉजिस्ट, नर्स, ओटी टेक्नीशियन, हेल्पर की 120 दिन की सेवाएं लिया जाना प्रस्तावित है।
निर्धारित शिविरों में देंगे सेवाएं:
ये टीम संयुक्त निदेशक ( जोन) के निर्देशानुसार जोन के जिलों में अतिरिक्त व उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण द्वारा निर्धारित शिविरों में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। चिकित्सक राजस्थान मेडिकल काउंसिल तथा नर्सेज राजस्थान नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना अनिवार्य है।