पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयरंगम नुक्कड कंपटीशन का हुआ समापन

जयरंगम नुक्कड कंपटीशन का हुआ समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। पर्यावरण सुरक्षा हो या नारी उत्पीडऩ अलग अलग सोशल इशू पर शहर के युवा कलाकारों ने नुक्कड नाटक के जरिए मुद्दे उठाए। मौका था बुधवार को रविन्द्र मंच नुक्कड़ प्रतियोगिता का समापन।
जयरंगम थिएटर फेस्टिवल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नुक्कड कंपटीशन का समापन आज किया गया। इस प्रतियोगिता में तीन दिनों तक शहर के स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स ने अपनी एक्टिंग प्रतिभा के जरिये समाज में उत्पन्न होने वाली समस्याओं, कुरीतियों के खिलाफ लोगों को अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
शहर के पंद्रह स्कूलों और सात कालेजों के स्टूडेंट ने अलग अलग दिन नुक्कड नाटक प्रस्तुत किए। आज अल्फा बीटा स्कूल, सुबोध पब्लिक स्कूल, कैंब्रिज कोर्ट, एस.वी.एम स्कूल, महारानी कॉलेज, राजधानी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स ने इसमें भाग लिया। इस नुक्कड नाटक प्रतियोगिता के परिणाम 15 दिसंबर को जयरंगम थिएटर फेस्टिवल के आखिरी दिन घोषित किये जाएंगे।