जयपुर। राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही होगा। पंचायत चुनाव को देखते हुए सरकार ने राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है। यह समारोह राज्य सरकार पहले कोटा में आयोजित करने का मन बना रही थी। इस संबंध में आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
गणतंत्र दिवस - 2015 की तैयारियों के लिए बुधवार को यहां सचिवालय में अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव अजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में बताया गया कि मुख्य समारोह स्थल पर 2000 बच्चों का प्रभात फेरी का आयोजन होगा।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, परेड, छात्रों द्वारा सामूहिक व्यायाम का भी आयोजन किया जाएगा।
प्रतिभागियों के लिए मेडिकल टीम की व्यवस्था, उनके अल्पाहार का इंतजाम व
मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी रहे।
बैठक में नवदीप सिंह, विशेष महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर), नवदीप सिंह, एडीजी इंटेलीजेंस यू. आर. साहू, पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवि गौर, एडीएम जयपुर पुरूषोतम शर्मा, सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव महेन्द्र कुमार खींची, अतिरिक्त आयुक्त (जेडीए) राजेंद्र विजय, नगर निगम आयुक्त एम. बी. जांगिड़ व सैनिक कल्याण निदेशक बिग्रेडियर एस.के. शर्मा मौजूद थे।