पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में गर्मी का स्तर 3.7 डिग्री कम होने से बढ़ी ठंड

शहर में गर्मी का स्तर 3.7 डिग्री कम होने से बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज जयपुर
शहर में दिन के दौरान गर्मी का स्तर यानी अधिकतम तापमान में गुरुवार को 3.7 डिग्री की गिरावट आने से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा, जिससे वातावरण में घुली हुई गर्मी का प्रभाव ज्यादा समय तक नहीं रहा। अमूमन लगने वाली गर्मी नहीं रही। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री का प्रभाव बढ़ने से ठंड का असर ज्यादा समय तक महसूस किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर की हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में कमी आ रही है। इससे शहर में ठंड बढ़ रही है। प्रदेश के बीकानेर, पिलानी, चूरू, चित्तौड़गढ़ और माउंट आबू में एक अंकों में आ गये न्यूनतम तापमान का भी प्रभाव पड़ा है, जिससे प्रदेश की राजधानी सहित अन्य हिस्सों के भी तापमान में गिरावट आ रही है।