(फाइल फोटो: जनाना अस्पताल)
जयपुर। चांदपोल स्थित जनाना अस्पताल परिसर स्थित ठेले हटाए गए। गुरुवार सुबह अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई की। अस्पताल के अंदर करीब एक दर्जन ठेले वालों ने कब्जा कर लिया था। अस्पताल प्रशासन के बार-बार कहने के बाद भी अतिक्रमणकारी उन्हें नहीं हटा रहे थे। इससे न केवल स्टाफ को पार्किंग में परेशानी हो रही थी बल्कि अस्पताल में गंदगी भी फैल जाती थी। कार्रवाई से नाराज ठेले वालों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ये अस्पताल प्रशासन पर फिर से ठेले लगाने का दबाव बना रहे थे।
कई बार हटाया लेकिन फिर कर लेते हैं कब्जा:
अस्पताल कर्मियों ने बताया कि अस्पताल में कई लोग जबरन ठेले लगा लेते हैं। इन्हें हटाया जाता है लेकिन ये फिर से अस्पताल परिसर में कब्जा जमा लेते हैं। यहां पहले से ही स्थानाभाव होने के कारण मरीजों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
| इनका कहना है: |
| अस्पताल से ठेले वाले हटाए गए हैं। ये जबरन कब्जा कर लेते हैं। पहले भी कई बार हटा चुके हैं, लेकिन स्थाई हल नहीं निकल पा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई करेंगे। - लता राजोरिया, अधीक्षक, जनाना अस्पताल। |