पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के एक साल के जलसे में प्रदेश से पहुंचेगी ४ हजार बसें

सरकार के एक साल के जलसे में प्रदेश से पहुंचेगी ४ हजार बसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। नई विधानसभा स्थित जनपथ पर शनिवार को आयोजित होने वाले सरकार के एक साल के जलसे में प्रदेश से करीब 4 हजार बसों का प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए भाजपा मुख्यालय ने परिवहन अधिकारियों को सूची भेजी है। इसमें जिले और तहसील में कितनी बसें उपलब्ध कराने की जानकारी है।
जानकारी के अनुसार परिवहन मुख्यालय ने बसें उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आरटीओ और डीटीओ अधिकारियों को सौंपी है। इसके लिए परिवहन मुख्यालय से परिवहन अधिकारियों को मौखिक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए है।

सबसे अधिक डिमांड इन 4 जिलों के लिए:
प्रदेशभर के लिए बसों का इंतजाम करने का कहा गया है लेकिन सबसे अधिक बसों की डिमांड चार जिलों में है। इसमें जयपुर में 494 , अलवर 248, कोटा 215 और भीलवाड़ में 239 बसें शामिल हैं।
डीजल कौन भरवाएगा ? जानकारी नहीं:
भाजपा नेताओं बसे उपलब्ध कराने के लिए सूची तो सौंप दी, लेकिन बसों में डीजल और अन्य भुगतान कौन करेगा। इस बारे में दिशा निर्देश जारी नहीं किए। ऐसे बसें उपलब्ध कराने में परिवहन अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं।