पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शनिवार को आयोजित होगा पासपोर्ट मेला झालाना डूंगरी ऑफिस में लगाई जाएगी अदालत

शनिवार को आयोजित होगा पासपोर्ट मेला झालाना डूंगरी ऑफिस में लगाई जाएगी अदालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। आमजनकी सुविधा के लिए पासपोर्ट कार्यालय की ओर से शनिवार को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर के लंबित मामलों को निस्तारण किया जाएगा। अदालत झालाना डूंगरी स्थित जे-14, पासपोर्ट कार्यालय में सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक लगाई जाएगी।
पासपोर्ट अधिकारी विवेक जैफ ने बताया कि अदालत में लंबित प्रकरण के आवेदकों को उपस्थित हो कर आवेदन करना होगा। इसके बाद संबंधित दस्तावेजों की पूर्ति कराने के बाद मामला का निस्तारण उसी दिन करने का प्रयास किया जाएगा। अदालत में पासपोर्ट के नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसमें पुराने मामलों की सुनवाई होगी।