जयपुर। सरकार के शनिवार का होने वाले एक साल के जलसे के कारण रामनिवास बाग स्थित अंडर ग्राउंड पार्किंग में दो दिन वाहन पार्क नहीं हो सकेंगे। यहां पर बाहर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
उल्लेखनीय है कि सरकार की पहली वर्षगांठ पर यह समारोह शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होगा। इसी के चलते अंडर ग्राउंड पार्किंग में निर्धारित वाहन पार्किंग संचालकों को भी दो दिन के लिए दूसरी जगह तलाशनी पड़ेगी।
जेडीए सचिव पवन अरोडा ने बताया कि आरक्षित पास धारक शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शनिवार रात्रि 11 बजे तक वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे, जिन लोगों ने स्थायी रूप से गाड़ी खड़ी कर रखी है, उन्हें भी हटाया जाएगा।