पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ की पदोन्नति के बाद भी खाली रह गए उपनिदेशकों के २४ पद (फिर सबमिट की है)

डीईओ की पदोन्नति के बाद भी खाली रह गए उपनिदेशकों के २४ पद (फिर सबमिट की है)

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से एक दिन पहले किए गए जिला शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति का कोई खास फायदा नहीं मिल पाया है। विभाग ने आठ डीईओ को पदोन्नत कर उपनिदेशक बनाया है। इसके बावजूद राज्य में अभी उपनिदेशक के 24 पद खाली रह गए।

शिक्षा ग्रुप-2 के संयुक्त शासन सचिव अतर सिंह नेहरा ने आदेश जारी कर आठ जिला शिक्षाधिकारियों को आवश्यक अस्थायी आधार (तदर्थ) पर उपनिदेशक एवं समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया था।
विभाग में उपनिदेशक (डीडी) के 33 पद हैं। इन पदों पर केवल एकमात्र डीडी कमलेश शर्मा ही कार्यरत थे। अब 8 की पदोन्नति से इनकी संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इस प्रकार 33 में से केवल नौ पद ही भर पाए हैं और अभी भी 24 पद खाली रह गए।
शिक्षा सेवा नियमों में तीन वर्ष अनुभव वाले जिला शिक्षाधिकारी को उपनिदेशक के पद पर पदोन्नत करने का प्रावधान है। एक साल ही छूट मिलने से दो वर्ष अनुभव वाले डीडी बने हैं।