पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा सत्ता के घमंड में चूर : सचिन पायलट कांग्रेस की ओर से भी बदले में किए जाने वाले प्रदर्शन की तै

भाजपा सत्ता के घमंड में चूर : सचिन पायलट कांग्रेस की ओर से भी बदले में किए जाने वाले प्रदर्शन की तैयारी बैठक, पायलट ने ली प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 13 दिसंबर को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। जयपुर में यह प्रदर्शन बड़ी चौपड़ पर दोपहर 12 बजे होगा। इस संबंध में प्रदेश के पदाधिकारियों की प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने गुरुवार को बैठक की।

बैठक के बाद पायलट ने कहा कि भाजपा सत्ता के घमंड में चूर है। वह उपलब्धियां गिनाए, कोई दिक्कत नहीं, लेकिन कांग्रेस को उनके साल के जश्न पर आपत्ति है। राज्य में कानून व्यवस्था संबंधी जो भी हालात हैं, वे किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा सरकार को जश्न मनाने की पड़ी है। इसका विरोध किया जाएगा। विरोध के तहत सरकार की उपलब्धियों पर उनकी हकीकत को उजागर किया जाएगा।
बैठक में तैयारी की समीक्षा

पायलट ने बैठक में प्रदेश और अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विराेध प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हमें न केवल शक्ति प्रदर्शन करना है, बल्कि भाजपा सरकार की हकीकत को भी उजागर करना है। ऐसे में प्रत्येक जिले को उसी के अनुरूप तैयारी और काम करना होगा।