पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

२२२

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर।

जयपुर। सर्दी के चलते गुरुवार सुबह दौसा के खानभांकरी रेलवे स्‍टेशन के नजदीक डाउन लाइन ट्रेक में फ्रेक्‍चर से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि स्‍थानीय ग्रामीणों की समझबुझ और सकर्तकता से बड़ा हादसा टल गया और सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। ट्रेक में फ्रेक्‍चर का यह मामला जयपुर-दिल्‍ली रेल मार्ग पर दौसा के करीब खानभांकरी के करीब का है। रेवले ने सूचना मिलते ही ट्रेक दुरुस्‍त करने की कवायद शुरू कर दी। हालांकि, दोपहर तक ट्रेक ठीक हाेने तक रेल गाडि़यों का आवागमन धीमी गति से जारी रखा गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने जयपुर-दिल्‍ली रेलवे लाइन पर खानभांकरी रेलवे स्‍टेशन के नजदीक कालोता गांव के पास ट्रेक टूटा हुआ देखा। इसकी सूचना उन्‍होंने तुरंत रेवले अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत तें आया और ट्रेक दुरुस्‍त करने की कवायद शुरू की। रेवले सूत्रों के अनुसार पटरी में फ्रेक्‍चर सर्दी के वजह से आया था। रेलवे मार्ग अवरुद्ध किए बिना इसे दुरुस्‍त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान गाडि़यों को धीमी गति से गुजारा गया।