पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर के स्वर्णकार समाज ने बंद रखे अपने प्रतिष्ठान

जोधपुर के स्वर्णकार समाज ने बंद रखे अपने प्रतिष्ठान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: पाली में एक ज्वैलरी व्यवसायी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को जोधपुर के स्वर्णकार समाज ने रैली निकाली।)

जोधपुर। पाली में दो दिन पूर्व एक ज्वैलरी व्यवसायी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को जोधपुर के स्वर्णकार समाज व ज्वैलरी व्यवसाय से जुड़े लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। साथ ही शहर में रैली निकाल कर संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा।

दो दिन पूर्व पाली के व्यस्त बाजार में ज्वैलरी व्यवसायी दीपक सोनी की तीन नकाबपोश लुटेरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्यारों को पकड़ने का प्रयास कर रहे दो युवकों को भी लुटेरों ने गोली मार दी। इनका इलाज जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में चल रहा है।
घटना के दो दिन बाद तक पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि हत्यारे कौन थे और उनका क्या मकसद था। पुलिस की सुस्ती को लेकर जोधपुर संभाग के स्वर्णकार समाज में रोष है। जोधपुर में गुरुवार सुबह से ही स्वर्णकार समाज के लोग एकत्र होना शुरू हो गए। सभी ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बाद में एक रैली के रूप में शहर के विभिन्‍न मांगों से होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचे।
उन्होंने संभागीय आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। पाली के स्वर्णकार समाज ने आज भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, ब्राहम्ण स्वर्णकार सभा, जोधपुर सर्राफा एसोसिएशन, जोधपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन ने बंद को अपना समर्थन दि‍या।
इन संस्थाओं के पदाधकिारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढिलाई के कारण ही हत्यारे मौके से फरार हो गए। पुलिस यदि गंभीरता से कार्य करे तो हत्यारे तुरंत पकड़े जा सके हैं। वहीं इस प्रकरण में हत्यारों को पकड़ने के दौरान गोली लगने से घायल हुए कुलदीप सिंह की हालत में सुधार हो रहा है। जबकि ऋषिपाल सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है।
आगे की स्‍लाइड में देखिए और फोटोज।