पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीजों के आने के समय शुरू होता है सफाई का काम, मरीज और स्टाफ परेशान फोटो ....... मेट्रिक्स में

मरीजों के आने के समय शुरू होता है सफाई का काम, मरीज और स्टाफ परेशान फोटो ....... मेट्रिक्स में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। एसएमएस अस्पताल के आरआरसी सेंटर में किया जा रहा काम मरीजों, परिजनों और स्टाफ के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सेंटर में सुबह नौ बजे से सफाई का काम शुरू होता है जो दोपहर तक चलता है।
अब जबकि अस्पताल में मरीजों के भी आने का समय यहीं है तो उन्हें धूल के गुबार में गुजरना होता है। युवाओं के अलावा बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को खासी परेशानी हो रही है।
अस्पताल में पिछले तीन दिन से कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है। हालात यह है कि जहां काम किया जा रहा है वहीं आरआरसी की वर्कशॉप भी है और यहां दर्जनों वर्कर काम करते हैं लेकिन धूल और गंदगी के गुबार के बीच वे भी दरवाजे बंद करने को मजबूर हैं। वे कहते हैं कि इन मजदूरों को कई बार अस्पताल समय के बाद काम करने के लिए कहा है लेकिन ये नहीं मानते।
मजबूरन अस्पताल प्रशासन को इसकी शिकायत की गई है। लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं मामले में अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यदि मरीजों को परेशानी हो रही है तो अस्पताल समय में काम नहीं कराया जाएगा।