पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

३३३

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर। जिले के सेतरावा गांव में शनिवार सुबह एक खड़े ट्रक में पिकअप जा घुसी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि सेतरावा निवासी देवीसिंह पुत्र मोहनसिंह व उसका सतीत्व बालेसर निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र मग सिंह आज सुबह पिकअप लेकर सेतरावा से होकर गुजर रहे थे। वहीं पर उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जाकर घुस गई।
गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। यहां पर देवीसिंह की मौत हो गई जबकि लक्ष्मणसिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है।