पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती रैली में विराटनगर व जमवारामगढ़ तहसील के अभ्यर्थियों की दौड़ व शारीरिक दक्षता परीक्षा

सेना भर्ती रैली में विराटनगर व जमवारामगढ़ तहसील के अभ्यर्थियों की दौड़ व शारीरिक दक्षता परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। आमेर कुंडा के सीआईएसएफ परिसर में हो रही सेना भर्ती रैली में शुक्रवार को विराटनगर एवं जमवारामगढ़ तहसील के अभ्यर्थियों की दौड़ व शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। जिला प्रशासन व सेना के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।

भर्ती के दौरान कई अभ्यर्थी टोकन लिए बिना ही प्रवेश कर गए। इससे एक बार विवाद का माहौल हो गया। वहीं शुक्रवार को भी अभ्यर्थियों के सामान जब्त करने पर विरोध हुआ। सेना भर्ती रैली में रविवार को सांगानेर, चौमूं एवं आमेर तहसील के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को टोकन व दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी है। इसके साथ ही शांतिपूर्वक तरीके से परिसर में रहने की भी हिदायत दी है।
सेना भर्ती रैली का कार्यक्रम:

12 दिसम्बर: विराटनगर एवं जमवारामगढ़ तहसील
14 दिसम्बर: सांगानेर, चौमूं एवं आमेर तहसील
16 दिसम्बर: कोटपूतली तहसील
अब तक इन तहसीलों की हो चुकी है भर्ती:
9 दिसम्बर: दूदू, मौजमाबाद व बस्सी तहसील
10 दिसम्बर: शाहपुरा व फागी तहसील
11 दिसम्बर: जयपुर, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल , चाकसू व कोटखावदा तहसील