पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी में दिखे कल्चर के रंग

एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी में दिखे कल्चर के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: सुबोध पब्लिक स्कूल की एनुअल अवार्ड सेरेमनी में पुरस्‍कृत बच्‍चे।)
जयपुर। प्ले ग्रुप के लगभग 250 बच्‍चों ने देश की तस्वीर को मनमोहक तरीके से प्रस्तुत कर माहौल को देश भक्ति और गरिमा मय बना दिया। वहीं एक हजार स्टूडेंट्स की अम्ब्रेला डांस पर प्रस्तुति देखते ही बनती थी।
मौका था रामबाग स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल की एनुअल अवार्ड सेरेमनी का। ये सेरेमनी प्ले फील्ड स्कूल में आयोजित की गई। इसमें एकेडमिक, स्पोर्टस, कल्चरल एवं आॅल राउंडर रहे स्टूडेंट्स को अलग को पुरस्कृत किया गया। साथ ही साल भर अव्वल रहे हाउसेस को भी पुरस्कृत किया गया।

ये हुए पुरुस्कृत
1.सीनियर्स कैटेगरी में बेस्ट आलराउंडर के लिए सुबोध श्री का अवार्ड अरुंधती शर्मा को, सुबोध
रत्न बेस्ट इन एकेडमिक्स के लिए हिमानी जैन, साक्षी गोयल, अर्पित कुमावत, कार्तिक सिंघल, यश गोपाल मित्तल, दीपांशु शर्मा को, बेस्ट इन स्पोर्टस का अवार्ड सुबोध केसरी अर्पती यादव, खनक माखीजा, रोहित चैधरी को तथा आंचल गर्ग एंव मनन अग्रवाल को सुबोध रचनात्मक का पुरस्कार दिया गया।
2.सैकेंडरी कैटेगरी में बेस्ट इन स्पोर्टस सुबोध साहस का पुरस्कार दीपांशी कक्कड़, सुबोध कलाश्रेष्ठ का पुरस्कार जतिन गुप्ता, प्रेक्षा को बेस्ट इन कल्चरल के लिये दिया गया, जबकि बेस्ट इन एकेडमिक्स के लिए सुबोध कुशाग्र सार्थक विजय को तथा बेस्ट आलराउण्डर के लिए सुबोध को पुरस्‍कृत किया गया।
3. मिडिल क्लासेज कैटेगरी में बेस्ट आलराउंडर के लिए दिए जाने वाले सुबोध पारंगत का पुरस्कार कुशाग्र मित्तल और निहारिका भारद्वाज को, बेस्ट इन कल्चरल सुबोध कलानिखार के लिये आयुश दाधिच एंव भव्या जोशी को वहीं सुबोध सुबुद्धि बेस्ट इन एकेडमिक्स के लिए आर्यन अग्रवाल एंव स्पर्श तेजवानी को मिला।
4. प्राईमरी कैटेगरी में सुबोध उद्धव बेस्ट आॅलराउण्डर का पुरस्कार मणिका सिंह को, बेस्ट इन स्पोर्टस सुबोध उत्साह का पुरस्कार डौल्फी पंवार एवं खनक लश्करी को, सुबोध उत्सर्जन बेस्ट इन कल्चरल का पुरस्कार ख्वाहिश बाहरी एवं पियुष मेडतिया को तथा बेस्ट इन एकेडमिक्स के लिए सुबोध उत्कर्ष का पुरस्कार संयुक्त रूप से हेतवी शाह एंव ईशिता कासलीवाल को दिया गया ।

5. प्री-प्राईमरी कैटेगरी में सुबोध प्रेरणा बेस्ट आॅलराउण्डर का पुरस्कार संयुक्त रूप से हेमाक्षी
शर्मा और रौनक शर्मा को, बेस्ट इन स्पोर्टस सुबोध कौशल का पुरस्कार देव अग्रवाल, मेहुल सोनी और वनांशिया जोशी को, सुबोध कला अंकुर बेस्ट इन कल्चरल का पुरस्कार अक्षरा शर्मा, कशिश सोनी एंव मायरा मुस्तकीम को तथा बेस्ट इन एकेडमिक्स के लिए सुबोध मेधावी का पुरस्कार दीक्षा बिष्ठ मोहम्मद को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इन्टरनेशनल तीरदांजी प्लेयर एवं इनचियोन एशियाड के गोल्ड मैडल
विजेता रजत चैहान ने सभी अवार्डीज को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की डीन आॅफ स्टूडेन्टस वेलफेयर सारिका गौड़ ने किया।
आगे की स्‍लाइड में देखिए कार्यक्रम के और फोटोज।