पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस के चेतक वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

पुलिस के चेतक वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। बस्सी थाने के चेतक वाहन से घायल युवक ने गुरुवार देर रात एसएमएस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर दुर्घटना थाना पुलिस ने मृतक आगरा निवासी धनाराम के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि धनाराम खानिया बंधा मोड से गुजर रहा था। इस दौरान टनल से कानोता की तरफ आ रही बस्सी थाने के चेतक ने धनाराम को चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गया।
उसे एसएमएस हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक धनाराम खानिया बंधा इलाके में किराये पर रहता था अौर प्लास्टिक के फूल बेचने का काम करता था।