पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सिटी प्रोफेसरों के भूखंडों पर भूमाफियाओं ने कब्जा किया, कार्रवाई के लिए पुलिस को समिति न

यूनिवर्सिटी प्रोफेसरों के भूखंडों पर भूमाफियाओं ने कब्जा किया, कार्रवाई के लिए पुलिस को समिति नहीं दे रही रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक आवास समिति की ओर से खो-नागोरियान इलाके में विकसित की गई विद्या विहार योजना में समिति के पदाधिकारियों की मिलीभगत से भूमाफिया प्रोफेसरों के भूखंडों पर कब्जा कर रहे हैं।
इस संबंध में पुलिस ने समिति के पदाधिकारियों से रिकॉर्ड मांगा है लेकिन समिति के पदाधिकारी पुलिस को रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। प्रोफेसर आरके सिंघल व हरीश चन्द्र त्रिवेदी सहित अन्य पीड़ित लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में कोताही बरत रही है।
वहीं थाना प्रभारी हरजीलाल ने बताया कि समिति को रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए नोटिस दिया है। जांच में सहयोग नहीं करने पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पीड़ित प्रोफेसरों ने एक माह पहले खो-नागोरियान थाने में समिति के पदाधिकारी और मुन्नवर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।