पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योगपति रामपाल सोनी खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना भूली पुलिस

उद्योगपति रामपाल सोनी खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना भूली पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। संगम ई कॉम लिमिटेड के निदेशक रामपाल सोनी व बेटी सहित 11 जनों के खिलाफ इस्तगासे से भांकरोटा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन जांच अधिकारी अभी तक फाइल तक नहीं देखी है। जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
पुलिस ने अभी तक आरोपी से पूछताछ करना तो दूर पीड़ित पक्ष के बयान भी दर्ज नहीं किए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले माह जयसिंहपुरा भांकरोटा निवासी लालचंद शर्मा ने रिपोर्ट दी थी कि भीलवाड़ा में रहने वाले संगम ई कॉम लिमिटेड के मालिक रामपाल सोनी व उनकी बेटी ने दो साल पहले जमीन खरीदकर उस पर कॉलोनी विकसित करने के लिए संपर्क किया था।
दोनों ने लालचंद व उसके रिश्तेदारों से करीब 110 बीघा जमीन का 55 करोड़ रुपए में एग्रीमेंट किया था। आरोपियों ने लालचंद से 100 बीघा की रजिस्ट्री करा ली थी लेकिन उसके 22 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बकाया था और 10 बीघा की अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई थी।
आरोपियों ने कुछ विजय केडिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर एक नई फर्म बना ली और गुपचुप बिना भुगतान किए ही जमीन पर कॉलोनी काट दी और एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन किया। आरोपी अब बकाया राशि का भुगतान भी नहीं कर रहे हैं।