(फोटो: शहर में चलती कार में लगी आग।)
जोधपुर। शहर में रेलवे स्टेडियम के निकट शुक्रवार दोपहर एक चलती कार में यकायक आग लग गई। कार में यकायक आग की लपटें निकलते देख चालक कार से बाहर निकल आया। इसके बाद इस इंडिका कार में आग तेज हो गई।
देखते ही देखते कार आग के शोलों में बदल गई। दमकलों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया जब तक कार पूरी तरह से नष्ट हो गई। कार जोधपुर विकास प्राधिकरण में अनुबंध पर लगी हुई थी। फिलहाल इसके मालिक का पता नहीं लग पाया है।
आगे की स्लाइड में देखिए और फोटोज।