पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं हेल्दी पर्सन हूं सोनाक्षी

मैं हेल्दी पर्सन हूं- सोनाक्षी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: जयपुर पहुंचे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा।)
जयपुर। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'तेवर' को प्रमोट करने जयपुर पहुंचें। इस अवसर पर दोनों ने कई प्रमोशनल इवेंट्स में शिरकत की और एक मॅाल में अपने फैन्स से भी रूबरू हुए। उल्‍लेखनीय है कि फिल्म 'तेवर' 9 जनवरी को रिलीज होने जा रही है और इसमें दोनों ही अपने-अपने तेवर दिखाते नजर आंएगे। इस मौके पर dainikbhaskar.com से बातचीत के कुछ अंश-
साइज जीरो की जरूरत नहीं:
सोनाक्षी ने कहा वेट के लिए क्रिटिसिज्म से मुझे फर्क नहीं पड़ता हैं। शूट पर 18 से 20 घंटे मेहनत के बाद भी अपने पैरा पर डटी रहती हूं। मुझे लगता है कि मैं हेल्दी हूं। एक बात और कि मैंने अभी तक ऐसी कोई फिल्म नहीं की है जिसमें मेरे किरदार की मांग कि मुझे स्किनी या साइज जीरो फिगर बनाना पड़े।
'दबंग' से 'तेवर' तक का सफर काफी अच्छा:
सोनाक्षी ने कहा कि फिल्म 'दबंग' से 'तेवर' तक का सफर उनके लिए काफी अच्छा रहा हैं जिसे वो अपनी डेस्टिनी भी मानती हैं। वुमन अब्यूज्ड के बारे में बातें करते हुए उन्होंने कहा कि आज कल जो कुछ भी लड़कियों के साथ हो रहा है वो गलत है। हर किसी को गर्ल्स की रेस्पेक्ट करनी चाहिए। साथ ही गर्ल्‍स को किसी भी पुरुष पर डिपेंडेंट नहीं होना चाहिए। उन्‍हे इतना काबिल बनाना चाहिए कि वे अपना ख्याल खुद रख सकें।
जयपुर से काफी प्यार मिलता हैं:
सोनाक्षी और अर्जुन ने कहा जब कभी भी फिल्म प्रमोशन के लिए हम जयपुर आए हैं लोगों का काफी प्यार मिला हैं। पर जब कॉलेज के लड़के बाइक से हमारा पीछा करते हैं तो ये देख कर काफी बुरा और डर लगता है। डर इस लिये लगता हैं क्योंकि इस तरह से उनका बाइक से हमारे पीछे भागना उनके लिए अच्छा नहीं हैं। रोड पर इतनी तेज बाइक चलाने से उन्हें प्राब्लम हो सकती है कोई इंसीडेंट हो सकता हैं।
अलग किरदार निभाना पसंद:
अर्जुन कपूर ने कहा कि मुझे अलग-अलग तरह का किरदार निभाना पसंद हैं। जैसा कि मैंने 'फाइंडिंग फैनी' में बिल्कुल अलग तरह का किरदार किया ,गुंडे की कहानी भी मुझे काफी पसंद आई।

हर एक्ट्रेस के साथ काम करने का अलग एक्सपीरियंस:
अर्जुन ने कहा अब तक जिन भी एक्ट्रेस के साथ काम किया है, सबके साथ अलग एक्सपीरियंस रहा हैं । दीपिका के साथ काम करना बहुत अलग एक्सपीरियंस था। क्योंकि दीपिका में बेटर करने की हंगरीनेस आज भी हैं । वो इतनी सफल एक्ट्रेस है फिर भी और बेहतर करने की उनमें जो हंगरीनेस है वो देख काफी अच्छा लगाता हैं। हमने 40 दिनों तक गोआ में फाइंडिंग फैनी की शूटिंग की थी।
Photos by: Rajkumar Sharma
आगे देखें: तेवर के जयपुर में प्रमोशन की और अधिक तस्‍वीरें।