जयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल ने जंतर-मंतर गोद लिया है। स्कूल ने सीबीएसई प्रोजेक्ट एक मॉन्युमेंट गोद लें प्रोजेक्ट के तहत जंतर मंतर को गोद लिया है। स्कूल की ओर से शुक्रवार को स्टूडेंट्स को सफाई बनाए रखने की शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सीमा भटनागर ने जंतर-मंतर गोद लेने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चें रोजाना इस मॉन्युमेंट पर आएंगे। स्टूडेंट्स थैंक्यू काडर्स बनाने जैसी गतिविधियां आयोजित करेंगे।
मॉन्यमेंट पर ही क्रिएटिव राइटिंग और पेंटिंग बनाने के कार्यक्रम होंगे। वहीं, मॉन्यूमेंट्स पर आने वाले टूरिस्ट्स को पैम्फलेट्स दिए जाएंगे। इन पैम्फलेट्स के जरिए मॉन्यूमेंट्स देखने आने वाले लोगों को हैरिटेज संरक्षण और सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्टूडेंट्स को सफाई बनाए रखने की शपथ दिलवाई।