पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन चोरी व नकबजनी करने वाली गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

वाहन चोरी व नकबजनी करने वाली गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने वाहन चोरी व नकबजनी करने वाली गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, लेपटॉप व मोबाइल बरामद किया है।
डीसीपी रवि दत्त गौढ़ ने बताया कि आरोपी मनोज पुत्र नाथूराम दौलतपुरा बस्सी, अहसान पुत्र गुडडू यूपी, अर्जुन पुत्र किशन गुर्जर व रवि पुत्र पूरणमल टोंक का रहने वाला है। आरोपियों ने मुहाना ,प्रतापनगर ,सांगानेर में एक दर्जन वाहन चोरी की वारदातें कबूली हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से रिमांड पर भेज दिया गया है।