पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेट ओपन स्कूल की सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित

स्टेट ओपन स्कूल की सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी परीक्षा का परिणाम घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी शुक्रवार को शिक्षा संकुल में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम जारी करते हुए।)
जयपुर। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया। यह परीक्षा सितंबर से नवंबर के बीच हुई थी। इस मौके पर दसवीं और बारहवीं परीक्षा को पहले चांस में उत्तीर्ण कर टॉपर रहने वाली बालिकाओं को मीरा और बालकों को एकलव्य पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया।

शिक्षामंत्री ने बताया कि बारहवीं कक्षा का परिणाम 41.09 फीसदी रहा। बारहवीं में कुल 13383 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 13365 ने परीक्षा में हिस्सा लिया और 5492 को उत्तीर्ण घोषित किया गया। दसवीं का परिणाम 44.45 फीसदी रहा। इस परीक्षा के लिए 25421 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 25388 ने परीक्षा में हिस्सा लिया और 11286 को पास घोषित किया गया।
परिणाम स्टेट ओपन की वेबसाइट पर : स्टेट ओपन स्कूल के सचिव ने बताया कि परिणाम स्टेट ओपन स्कूल की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।