जयपुर। शहर में ठंडी हवाओं के झोंके से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट शुक्रवार को दर्ज हुई। इससे दिन में होने वाली तपन में कमी आई। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई।
बीते दिन के 11.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.4 डिग्री की गिरावट इसमें आई है। इसका असर यह हुआ है कि ठंड का असर बढ़ गया है। पहले अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री होने के कारण दिन की गर्मी का असर शाम और रात तक महसूस किया जा रहा था लेकिन अब दिन के अधिकतम तापमान में ही चार डिग्री की गिरावट आ गई है। इससे गर्मी नहीं रही।
क्यों बढ़ी दिन में भी ठंड
उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागाें में बना हुआ है। यह दो दिन तक बना रहेगा। इससे ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं।
छाए रहेंगे बादल
आसमान पर बादलों के छाए रहने से धूप की तल्खी में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी गुजरात से लक्ष्द्वीप तक टर्फ बना हुआ है। इससे बादल हो रहे हैं। अगर बादल नहीं होते तो दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना होती लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।