पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनपथ पर कार्यक्रम कल, ट्रैफिक की कमान पुराने पुलिस कप्तान व टीम को कभी ट्रैफिक में रहे पुराने एक आ

जनपथ पर कार्यक्रम कल, ट्रैफिक की कमान पुराने पुलिस कप्तान व टीम को कभी ट्रैफिक में रहे पुराने एक आईपीएस, 13 आरपीएस सहित करीब 1400 पुलिसकर्मी संभालेंगे ट्रेफिक व्यवस्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सरकार के एक साल पूरा होने पर शनिवार को जनपथ पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यातायात की व्यवस्था लगभग 14 सौ यातायात पुलिसकर्मी संभालेंगे। खास बात यह है कि समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व वाहन आने के अनुमान को देखते हुए ट्रेफिक व्यवस्था के लिए एक आईपीएस व 13 ऐसे आरपीएस अफसरों को बुलाया गया है, जो पहले भी यातायात पुलिस में लंबे वक्त तक रह चुके हैं।

इनमें डीसीपी ट्रेफिक रह चुके डीआईजी रोहित महाजन, एएसपी अनिल गोठवाल, बिशनाराम विश्नोई, धनपत राज, मारुति जोशी, प्रकाश सिंह, तरुण कुमार सैनी तथा डीएसपी हनुमान सिंह कविया, मदन दान सिंह, गोपाल शर्मा, सुरेश सांवरिया, विजयपाल सिंह, बने सिंह मीणा शामिल हैं।
यही नहीं ट्रेफिक पुलिस से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रमाकांत तिवाड़ी के अलावा पदोन्नत एएसआई विष्णु शर्मा, हैडकांस्टेबल रामचंद्र को भी बुलाया गया है। ये अधिकारी कर्मचारी प्रदेश के अन्य जिलों व थानों में तैनात है।
जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर व अधिकांश उच्चाधिकारी ट्रेफिक पुलिस में नए है। ऐसे में पुरानी टीम को यातायात व्यवस्था की कमान संभालने में बुलाया।

डीसीपी हैदरअली ने बताया कि प्रदेश की अन्य रेंजों से करीब 870 यातायात पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं, जबकि 550 जयपुर ट्रेफिक के अधिकारी व जवान है। इनमें करीब 24 ट्रेफिक पुलिस इंस्पेक्टर, 50 से ज्यादा एएसआई व एसआई है। पुलिस ने इसके लिए ट्रेफिक रूट प्लान तैयार कर लिए है। यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के लिए इलेक्ट्रिक टॉर्च व जैकेट्स, साइन बोर्ड तैयार कर लिए गए है।