जयपुर। फिल्म
पीके के प्रमोशन के लिए शनिवार को
आमिर खान, अनुष्का,
राजकुमार हिरानी और विदु विनोद चौपड़ा जयपुर पहुंचेंगे। इस अवसर पर वे फिल्म से जुड़ी जानकारी फैंस से शेयर करेंगे। इस फिल्म में आमिर , अनुष्का के साथ सुशांत, संजय दत्त भी हैं। फिल्म को डायरेक्ट राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज होगी।
गौरतलब है की पीके में आमिर के गेटअप को लेकर फिल्म पहले से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। आमिर के गेटअप के लिए आउटफिट स्ट्रीट के लोगों से कलेक्ट किए गए थे, ताकि आमिर की भूमिका में वास्तविकता आ सके। राजस्थान के लिए सबसे खुशी की बात है कि इस फिल्म का 'ठरकी छोकरा' गाना बीकानेर के स्वरूप खान ने गाया है।