पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के एक साल का जश्न, कलेक्टर ने पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की कर दी छुट्टी

सरकार के एक साल का जश्न, कलेक्टर ने पांचवीं कक्षा तक के बच्चों की कर दी छुट्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सरकार शनिवार को जनपथ पर एक साल पूरा करने का जश्न मनाएगी। सालाना जलसे में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्त्ता और जनप्रतिनिधी आएंगे। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने सरकार को एक साल के जश्न को देखते हुए शहर के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी है।
यह पहला मामला है, जिसके लिए कलेक्टर ने शहर के स्कूलों में छुट्टी कर दी है। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने एक आदेश जारी कर जयपुर शहर के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से पांचवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का शनिवार अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों की दलील है कि सरकार के समारोह के कारण बड़ी संख्या में भीड़ रहने की आशंका है। ऐसे में ट्रेफिक जाम या भीड़भाड़ जैसी स्थिति हो सकती है। इसको देखते हुए छोटे बच्चों की छुट्टी की गई है।