पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में छाये बादलों से दोपहर तक नहीं दिखा सूरज, शीतलहर का छाया असर

शहर में छाये बादलों से दोपहर तक नहीं दिखा सूरज, शीतलहर का छाया असर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शहर में शनिवार को शीत लहर चलने के कारण ठंड का खासा असर रहा। बादलों का प्रभाव इस कदर रहा कि दोपहर तक सूरज के दर्शन तक न हो सके। हालांकि न्यूनतम तापमान में बीते दिन की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और यह 14.4 डिग्री पर पहुंच गया।
अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री के अासपास रहने के कारण ठंड का असर बढ़ गया। दिन में भी अमूमन तापमान 15-16 डिग्री के आसपास रहा, जिससे ठंड की लहर बनी रही। पहले अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री होने के कारण दिन की गर्मी का असर रहता था लेकिन अधिकतम तापमान में ही कमी हो रही है, जिससे वातावरण में गर्मी की कमी हो गई है। न्यूनतम तापमान से होने वाली ठंड का असर बढ़ गया है।
इसलिए बढ़ी दिन में भी ठंड -
उत्तरी पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी विक्षोभ का असर राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागाें में बना हुआ है। यह दो दिन तक बना रहेगा। इससे ठंड में कमी आने के आसार नहीं हैं।
छाए रहेंगे बादल --
बादलों के छाए रहने से सूरज की तल्खी में कमी आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी गुजरात से लक्षद्वीप तक टर्फ बना हुआ है। इससे बादल हो रहा है। अगर बादल नहीं होता, तो दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना होती लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।