जयपुर। आमेर कुंडा के सीआईएसएफ परिसर में रविवार को सेना भर्ती रैली में सांगानेर, चौमूं व आमेर तहसील के युवा भर्ती हो सकेंगे। इन तहसीलों के युवाओं की रविवार को दौड़ व शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी।
जिला प्रशासन व कलेक्टर के राजस्थान सरकार के एक साल पूरा होने के जश्न समारोह में व्यस्तता के कारण शनिवार को भर्ती रैली नहीं हो पाई। सेना भर्ती रैली अब अंतिम चरण में चल रही है। अब 16 दिसंबर को कोटपूतली तहसील के अभ्यर्थियों की अंतिम भर्ती रैली होगी। पहले कोटपूतली की भर्ती रैली शनिवार को होनी थी।
जिला प्रशासन व सेना के अधिकारियों ने रविवार को प्रस्तावित भर्ती रैली की तैयारियों पूरी कर ली हैं। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को टोकन व दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी है। इसके साथ ही शांतिपूर्वक तरीके से परिसर में रहने की भी हिदायत दी है।
अब तक इन तहसीलों की हो चुकी है भर्ती:
9 दिसम्बर: दूदू, मौजमाबाद व बस्सी तहसील
10 दिसम्बर: शाहपुरा व फागी तहसील
11 दिसम्बर: जयपुर, सांभर, किशनगढ़-रेनवाल , चाकसू व कोटखावदा तहसील
12 दिसम्बर: विराटनगर एवं जमवारामगढ़ तहसील