पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए विशेष ट्रेन 26 दिसंबर को

जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए विशेष ट्रेन 26 दिसंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने जगन्नाथ पुरी यात्रा के लिए शीतकालीन ट्रेन शुरू की है। ट्रेन 26 दिसंबर को चंडीगढ़ से रवाना होकर शाम को जयपुर पहुंचेगी। यहां से पुरी के लिए रवाना होगी।
28 दिसबंर को पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद ट्रेन 29 दिसंबर को भुनेश्वर में लिंगराज मंदिर के लिए रवाना होगी। यहां पर कोर्णाक सूर्य मंदिर के दर्शन के बाद 30 दिसंबर को भुवनेश्वर से रवाना हो कर एक जनवरी को जयपुर पहुंचेगी।
आईआरसीटीसी के सहायक प्रबंधक पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि ट्रेन का किराया 5775 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगा। इसमें आने-जाने का किराया, धर्मशाला, नाश्ता, भोजन और स्टेशन से धर्मशाला तक परिवहन की व्यवस्था शामिल होगी।
ट्रेन में बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.railtourismindia.com और बनीपार्क स्थित क्रिस्टल मॉल कार्यालय में करा सकते हैं।